सीआईआई-यंग इंडियंस का पाथ फाइंडर सत्र संपन्न
सिटी रिपोर्टर|सीआईआई-यंग इंडियंस की ओर से पाथफाइंडर सत्र आयोजित किया। अनुज गर्ग अध्यक्ष सीअाईआई-यंग इंडियंस ने सभी मेहमानों और सदस्यों का स्वागत कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की शुरुआत पब्लिक सेशन के विषय # भोपाल फ्यूचरिस्टिक स्मार्ट सिटी थीम के साथ हुई। जहां भोपाल कलेक्टर तरुण पिथाैड़े ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर बात रखी, साथ ही युवाओं से बड़ी संख्या में बढ़-चढ़कर आगे आने एवं अपने सपनों को पूर्ण करने एवं लक्ष्य प्राप्त करने के लिए मोटिवेट किया। वहीं पी. नरहरि, आयुक्त जनसंपर्क ने सभी सदस्यों को बताया कि डिजिटल और सोशल मीडिया ट्रांसफॉर्मेशन व स्मार्ट सिटी की पहल किस तरह बेहतर गुणवत्ता एवं स्टैंडर्ड ऑफ़ लिविंग प्रदान कर सकते हैं।