पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शहर महिला इकाई ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सेंधवा | अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की शहर महिला इकाई ने महिला दिवस के उपलक्ष्य पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया। गणेश हॉल में बुधवार शाम 6 बजे हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष बसंतीबाई यादव, विशेष अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष लतादेवी रावत थी। महिलाओं ने शहर के समस्त महिला मंडल के सदस्यों को सम्मानित किया। इनमें पुष्पा देसाई, प्रवीणा झंवर, निर्मला वर्मा, बीना जोशी, निहारिका सक्सेना, प्रिया शर्मा आदि शामिल थी। कार्यक्रम में ब्राहम्ण महासभा अध्यक्ष निशा शर्मा, सचिव सुप्रिया वैद्य, सहसचिव विमला शर्मा, कोषाध्यक्ष अभिलाषा भट्ट, मीडिया प्रभारी मंजुला शर्मा, सुनीता जोशी, मंगला पंडित, सुधा दुबे, पूजा ठक्कर, अलका जोशी, ऋतु शर्मा, दीपा शर्मा, अंतिम बाला शर्मा, हर्षा शर्मा मौजूद रही।

कार्यक्रम में मौजूद महिला मंडल की सदस्य।
खबरें और भी हैं...