आवक कम होने से नारियल में तेजी
नारियल की आवक कम, मांग का समय, इंदौर में शार्टेज जैसी स्थिति के अलावा उत्पादक सेंटरों पर भी भाव बढ़ने से लोकल बाजार में भी तूफानी तेजी आ गई। दो दिन में सिर्फ 4 ट्रक नारियल की आवक रही। खोपरा गोला में ग्राहकी का अभाव है। पिछले दिनों टिपटूर में भाव थोड़ी-बहुत मात्रा में बढ़ गए थे, अब पुन: घटकर टेंडर होने लगे हैं। टिपटूर में खोपरा गोला का टेंडर 103.12 रुपए में गया। पिछले टेंडर से 1.28 रुपए किलो कम पर। गर्मी के सीजन में खोपरा गोला की मांग कम रहती है। इसके अलावा खराब भी जल्दी हो जाता है। अत: थोक व्यापारी सीमित मात्रा में खरीदी करते हैं। इस वजह से भी टेंडर में मांग घटती जा रही है। कालीमिर्च का भविष्य मंदी सूचक बताया जा रहा है। मांग कमजोर है। तस्कर आयात की संभावना बनी रहती है। अत: थोक व्यापारी एक सीमा से अधिक खरीदी नहीं कर रहे हैं। उत्पादक नई फसल को आखिर कब तक रोक कर रखेंगे। वायदे में जीरा लगातार टूट रहा है। ऐसी चर्चा है कि 15-16 मार्च से चीन की शिपिंग कंपनियां कारोबार शुरू कर सकती है। शकर की आवक 10 ट्रक एवं 5 ट्रक का स्टॉक था।
जीरे के निर्यात में वृद्धि
डीजीएफटी के अनुसार पिछले 10 माह (अप्रैल-जनवरी) के दौरान जीरे का निर्यात 175047.53 टन हुआ जबकि एक वर्ष पूर्व इसी अवधि में 142389.40 टन का हुआ था। चालू वर्ष के केवल जनवरी माह में निर्यात में 24.62 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जनवरी माह में बांग्लादेश को 14.30 प्रतिशत, इजिस्ट 14.61 प्रतिशत, अमेरिका को 25.49 प्रतिशत गत वर्ष की इसी अवधि में अधिक निर्यात किया गया जबकि संयुक्त अरब अमीरात को निर्यात में 33.06 प्रतिशत की गिरावट रही। पहले चीन को जीरे का निर्यात वियतनाम के मार्फत जाता था, अब सीधे जाने लगा है। सियागंज किराना बाजार में शकर 3410 से 3430 गुड़ लड्डू 3200 से 3250 कटोरा 3100 से 3150 भेली 3000 से 3050 हल्दी काढ़ी 9800 से 10800 लाल गाय 133 हल्दी पावडर-501-1431 सुपर क्राउन 711 मयूर 1275 खोपरा गोला 125 से 142 खोपरा बूरा व्हील 4250 सनगोल्ड 2750 ताज 3051 साबूदाना 5250 से 5300 मीडियम 5350 से 5450 बेस्ट 5500 से 5600 ग्लास 6500 से 6900 वरलक्ष्मी 5950 1 किलो पैकिंग में 6860 सोल्जर 5500 सच्चामोती रायलर| 6300 1 किलो 6750 सच्चासाबू 6300 1 किलो में 6750 कालीमिर्च गारवल 322 से 325 एटम 330 से 335 मटरदाना 370 से 375 एक्स्ट्रा बेस्ट 385 जीरा राजस्थान 173 से 178 ऊंझा हल्का 181 से 185 मध्यम 188 से 193 बेस्ट 195 से 205 सौंफ मोटी 77 से 85 मीडियम 95 से 105 बेस्ट 110 से 135 बारीक 160 नारियल मद्रास नया पानी 120 भरती 2150 से 2200 160 भरती 2200 से 2250 200 भरती 2350 से 2400 250 भरती 2450 से 2500 लौंग चालू 440 से 470 बेस्ट 505 से 515 दालचीनी 260 से 265 बेस्ट 275 से 280 जायफल 550 से 625 बेस्ट 700 से 750 जावत्री 2050 बेस्ट 2100 से 2150 बड़ी इलायची 520 से 585 बेस्ट 625 से 725 पत्थर फूल 360 से 450 बेस्ट 550 बाद्यान फूल 470 से 510 शाहजीरा 320 से 340 ग्रीन 490 से 520 तेजपान 78 से 90 तरबूज मगज 120 से 122 नागकेसर 550 से 575 सौंठ 210 से 280 खसखस चालू 350 से 425 मीडियम 475 से 675 बेस्ट 800 से 850 एक्स्ट्रा बेस्ट 900 से 925 धौली मूसली 625 से 640 बेस्ट 655 से 680 वनदेवी दाना 751- 2600 वनदेवी पाउच में 2650 121 न. दाना 2400 पाउच 2450 111 न. डिब्बी 2200 पाउच 2250 पीला पावडर 700 सिंघाड़ा 95 से 100 बड़ा 130 से 135 सिंदूर 6300 पूजा बादाम 55 से 70 बेस्ट 155 से 185 पूजा सुपारी 265 से 270 अरीठा 65 मोरधन अल्पाहार 8630 हरी इलायची 3150 से 3415 मीडियम 3475 से 3550 बोल्ड 3625 से 3800 एक्स्ट्रा बोल्ड 3810 से 3850 काजू-240 755 से 770 काजू डब्ल्यू 320- 700 से 715 डब्ल्यू 1- 695 से 705 काजू एस डब्ल्यू 300- 675 से 685 एसएस डब्ल्यू-670 से 680 काजू जेएच 620 से 635 टुकड़ी 565 से 585 बादाम मगज 645 से 650 मोटी 654 से 657 टॉच 500 से 525 किशमिश कंधारी 340 से 375 बेस्ट 425 से 500 इंडियन 180 से 205 बेस्ट 225 से 245 चारोली 750 से 850 बेस्ट 900 से 925 मुनक्का 350 से 450 बेस्ट 550 से 600 अंजीर 625 से 675 बेस्ट 950 से 1150 मखाना 650 से 750 बेस्ट 800 से 825 केसर 70 से 82 ऊपर में 106 से 108 मैदा कट्टे में 1220 से 1260 रवा कट्टे में 1270 से 1300 आटा कट्टा 1230 से 1330 बेसन 2700 से 2850 पोहा 3400 से 3600 रायलर| पोहा 4300 रुपए।
बादाम में तेजी-मंदी आयात पर निर्भर
नई दिल्ली| चालू माह में बादाम मगज की तेजी-मंदी नए आयात की मात्रा पर निर्भर करेगी। पिछले महीने अधिक मात्रा में आयात होने से बेचवाली का दबाव बना रहा। बुकिंग दर 2.10 से घटकर 2.05 डॉलर प्रति पाउंड रह जाने से दिल्ली में बादाम मगज 610 से 615 रुपए बिक गई। कारमल बादाम का भाव 1.80 डॉलर के भाव बोल रहे हैं। इससे भावों में मंदी के संयोग बने हुए हैं।