पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Cold Storage Operator Smashes His Wife With Punches Breaks Teeth Pulls Hair Out At Midnight

कोल्ड स्टोरेज संचालक ने पत्नी के घूंसे मारकर दांत तोड़े, आधी रात को बाल खींचकर बाहर निकाला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विंध्याचल नगर में रहने वाले कोल्ड स्टोरेज संचालक ने प|ी को ऐसा मुक्का मारा कि उसके तीन दांत टूट गए। आधी रात को बाल पकड़कर घसीटते हुए उसे बाहर लाया और जमकर पीटा। जब महिला ने मदद मांगी तो जेठ-जेठानी ने भी उससे मारपीट की।

मल्हारगंज पुलिस ने विंध्याचल नगर में रहने वाली पूनम की रिपोर्ट पर पति प्रभात आशीर्वाद के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। उसका पति आए दिन शराब पीकर मारपीट करता है। रविवार की आधी रात को वह झगड़ने लगा और उसके माता-पिता को भी अपमानित कर रहा था। महिला ने विरोध किया तो उसे जमकर पीटा। महिला के होंठ, सिर व सीने में चोट लगी। महिला की चीख सुनकर उसका जेठ सोहन और जेठानी टीना आ गई। इन्होंने भी महिला को बाल पकड़कर घसीटा। जेठ ने गालियां दी और गला दबाया। पुलिस का कहना है कि अभी आरोपी फरार हैं। जल्द ही उनकी गिरफ्तार की जाएगी।

खबरें और भी हैं...