- Hindi News
- National
- Niwali News Mp News Collector Inspected Handicapped Child Ashram Information About Facilities
कलेक्टर ने किया विकलांग बालक आश्रम का निरीक्षण, सुविधाओं की ली जानकारी
कलेक्टर ने टीवी और दरी सहित खेल सामग्री जल्द दिलाने की बात कही
झाकर स्थित विकलांग बालक आश्रम का बुधवार को कलेक्टर अमित तोमर ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हाल ही में पैरों का ऑपरेशन करवाने वाले दिव्यांग बालकों से चर्चा कर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। वहीं आश्रम स्टाफ की मांग पर उन्होंने टीवी व दरी सहित खेल सामग्री जल्द दिलाने की बात कही।
इस दौरान कलेक्टर ने कांता विकलांग ट्रस्ट में दिव्यांग विद्यार्थियों के पैर व घुटने के ऑपरेशन होने के बाद उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। बालकों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। वहीं परिसर में स्थित कुएं का निरीक्षण किया। सालों पुराना कुआं बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया था। जबकि इसके आसपास दिव्यांग विद्यार्थी खेलते हैं। इससे इन्हें दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कलेक्टर से कुआं निर्माण कर पेयजल की समस्या दूर कराने की मांग की है। इस दौरान एसडीएम एसएस मुजाल्दे, तहसीलदार जेपी सौर सहित प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। इसके अलावा कलेक्टर ने कस्तूरबा वनवासी आश्रम और तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। आश्रम के निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।
विकलांग आश्रम के बालकों से चर्चा करते कलेक्टर तोमर।