- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Collectorate Workers Said We Meet People Directly Fear Of Spreading Corona
कलेक्टोरेट कर्मी बोले- लोगों से सीधे मिलते हैं हम, कोरोना फैलने की आशंका
कलेक्टोरेट के कर्मचारियों को कोरोना वायरस का डर सता रहा है। उन्हाेंने प्रशासन से मास्क अौर सेनेटाइजर की मांग की है। उनका तर्क है कि उनसे रोज सैकड़ों लोग सीधे मिलते हैं। इससे कोरोना वायरस फैलने की आशंका रहती है। कर्मचारियों ने सोमवार को अपर कलेक्टर दिनेश जैन को मांग पत्र सौंपा। पत्र में लिखा कि कोरोना वायरस सभी जगह फैल रहा है। हम सभी कलेक्टोरेट में शस्त्र लाइसेंस, विवाह पंजीयन, बोरिंग मंजूरी, राजस्व आवेदन आदि शाखाओं में काम करते हुए जनता से मिलते हैं। रोज सैकड़ों लोगों के आवेदन आते हैं और इसके लिए आमजन से सीधे संपर्क होता है। इससे इकोरोना वायरस फैलने की आशंका रहती है। इसलिए हमें यह सैनेटाइजर और मास्क दिए जाएं, ताकि बिना डरे काम कर सकें। अपर कलेक्टर ने विचार करने की बात कही है।
दो विदेशी टीबी अस्पताल पहुंचे : एमजीएम मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कोरोना वायरस के चलते एमआर टीबी अस्पताल में स्पेशल ओपीडी शुरू की है। सोमवार को पीथमपुर से दो विदेशी परीक्षण करवाने यहां अस्पताल पहुंचे। उनकी ट्रैवल हिस्ट्री लेकर काउंसलिंग कर उन्हें घर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि ये लोग हाल ही में पीथमपुर आए थे।
कोरोना से बचाव के लिए बांटी दवा : सोमवार को कलेक्टोरेट में आयुष विभाग के डॉक्टरों ने “आर्सेनिक 30 एलबम’ दवा का वितरण किया। यह दवा रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करती है। डॉक्टरों ने बताया कि विभाग ने कोरोना के कारण 50 हजार दवा का स्टॉक कर रखा है। इसके नि:शुल्क वितरण के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं।