- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News College Principals Will Have To Paste On The Notice Board Of Schools E Admission Information
काॅलेज प्राचार्यों को स्कूलों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करानी होगी ई-प्रवेश की जानकारी
शासकीय व अशासकीय काॅलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया हर हालत में 30 जून तक पूरी कराकर 1 जुलाई से नया सत्र शुरू कराना है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने कक्षा 12वीं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं तक एडमिशन संबंधी जानकारी परीक्षा के दौरान ही पहुंचाने का निर्णय लिया है। इसके लिए उन्हें अंडर ग्रेजुएशन (यूजी) कोर्स में एडमिशन के लिए तैयार किए गए शेड्यूल की प्रमुख तारीखें स्कूलों में लगे नोटिस बोर्ड के माध्यम से दी जाएगी। विभाग ने इस संबंध में सभी शासकीय कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे उनके क्षेत्राधिकार में आने वाले सभी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के नोटिस बोर्ड पर 20 मार्च तक ई-प्रवेश संबंधी जानकारी सहित उनके लिए संचालित योजनाओं की जानकारी भी चस्पा कराएं।
हर छात्र तक जानकारी पहुंचाना जरूरी
उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भी लिखा है। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी तक काॅलेज चलो अभियान के माध्यम से उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्रााओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया था। इसलिए उन्होंने स्कूलों को सत्र 2020-21 के तहत आयोजित होने वाली ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया की जानकारी स्कूलों के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित कराने के लिए संबंधितों को निर्देश कर सहयोग करने की अपील की है।
अलर्ट... 30 जून तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराकर 1 जुलाई से नया सत्र शुरू कराना है