पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Color Made From Tesu Flowers Prevents Skin Diseases Girishanand

चर्म रोगों से बचाता है टेसू के फूलों से बना रंग : गिरीशानंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर| भारतीय त्योहारों का संंबंध सीधे-सीधे व्यक्ति के स्वास्थ्य से है। वास्तव में वातावरण में छुपे हुए संक्रमण फैलाने वाले वायरस रूपी राक्षसों पर विजय प्राप्त करने के लिए होली का त्योहार मनाया जाता है। कृषि प्रधान देश होने के कारण यह फसलों के काटने का समय होता है। फसल काटने से एलर्जी और चर्म रोग होने की आशंका होती है, इसलिए होली के माध्यम से रंग और गोबर डालने का विधान है। टेसू के रंग से नहा लेने पर व्यक्ति को सालभर चर्मरोग नहीं होता। गाय के गोबर के लेपन से भी चर्म रोग नहीं होता।

यह बात शंकराचार्य मठ इंदौर के प्रभारी डॉ. गिरीशानंद महाराज ने पीथमपुर बायपास रोड पर दिलीप नगर स्थित शंकराचार्य मठ में अपने प्रवचन में कही। शंकराचार्य भक्त मंडल के पं. राजेश शर्मा, अभय राठौर, स्वप्निल यादव, जीतू बिजौरिया, हेमराज मस्करा, धीरज पाटील, सुधीर गुर्जर आदि ने व्यासपीठ का पूजन किया।
खबरें और भी हैं...