- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Competition Took Place In Four Teams Team House Became Winner
चार टीमों में हुआ मुकाबला, टीम घराना बनी विनर
लक्षमण दराजी, रूपम, सुनील।
टीम कबीर रनरअप: आशुतोष, रितेश, हितेन्द्र, राजश्री, संदीप, अमित, सतीश, फराज़ और कपिल।
विनर टीम घराना: सैमी, अभिनय, अक्षय, नवनीत, ऋतु, वसीम, शैलेन्द्र और रूपा।
{इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन इंटीरियर डिजाइनर्स (आईआईआईडी) के भोपाल चैप्टर की ओर से आईआईआईडी क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया। यह क्रिकेट लीग भोजपुर क्लब में आयोजित हुई। यह पहला मौका था जब महिला दिवस के अवसर पर इस क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य फीमेल पार्टिसिपेंट्स को मौका देना था। खास बात यह है कि क्रिकेट मैच में कुल चार टीमें शामिल हुईं। सभी टीम के सदस्य ट्रेड मेंबर्स सहित आईआईआईडी के मेंबर्स थे। पहले दिन दो मैच खेले गए। 6 ओवर का यह क्रिकेट मैच टेनिस बॉल से खेला गया। क्रिकेट लीग में टीम कासा, टीम घराना, टीम सुहाना और टीम कबीर के बीच जबर्दस्त मुकाबले का मैच खेला गया। जिसमें टीम घराना विजेता रही। इस मौके पर आईआईअाईडी भोपाल चैप्टर के चेयरमैन मनोज चौबे मुख्य रूप से उपस्थित हुए।