पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Complaint Of Private Hospital Government Doctors Went To Answer

शिकायत निजी अस्पताल की, जवाब देने गए सरकारी डॉक्टर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरल अस्पताल में प्रसूति के दौरान महिला की मौत के मामले की जांच पांच सदस्यीय कमेटी ने अब तक पूरी नहीं की। इस मामले में सोनोलॉजिस्ट का बयान नहीं लिया गया। जिन डॉक्टरों के बयान हुए, उनमें दो शासकीय अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर भी हैं।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति ने नोटिस जारी कर अस्पताल प्रबंधन से जवाब मांगा। लेकिन हैरानी यह है कि इनमें दो शासकीय अस्पतालों के डॉक्टरों ने भी बयान दिए। जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पुष्पा पुरोहित ने प्रसूति करवाई। जब केस बिगड़ा तो उन्होंने दो शासकीय अस्पतालों के डॉक्टरों को बुलवाया था। जांच समिति के समक्ष इन दोनों डॉक्टरों के भी बयान दर्ज किए गए।

प्रसूति के वक्त हुई मौत

उल्लेखनीय है कोरल अस्पताल में लालबाग निवासी प्रीति शुक्ला की माैत के बाद परिजन ने हंगामा किया था। तुकाेगंज थाने में शिकायत दर्ज हुई थी। केस बिगड़ने पर ऑक्सीजन की सुविधा नहीं होने पर महिला को रैफर किया गया था, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। उधर, केस इंचार्ज डॉ. पुरोहित का कहना था यह प्लेसेंटा पर्केटा का केस था। इसमें कोई लापरवाही नहीं हुई थी। प्रीति की रिपोर्ट सामान्य थी, लेकिन बच्चा उलटा था। ऑपरेशन के बाद ब्लीडिंग ज्यादा होने पर तत्काल एनेस्थेटिस्ट को बुलाया और जरूरी दवाइयां और इंजेक्शन दिए थे।
खबरें और भी हैं...