पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Complaints Related To Electricity Will Be Registered As Soon As You Call On 1912 From Registered Mobile

रजिस्टर्ड मोबाइल से 1912 पर काॅल करते ही दर्ज हो जाएगी बिजली संबंधी शिकायत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल| बिजली कंपनी ने उपभाेक्ताअाें की बिजली संबंधी शिकायतें दर्ज करने के लिए सिस्टम में तकनीकी बदलाव किया है। कंपनी की अाईटी सेल के जीएम अभिषेक मार्तंड ने बताया कि काॅल सेंटर के नंबर 1912 पर यदि अाप रजिस्टर्ड माेबाइल नंबर से काॅल करेंगे ताे अापका काॅल अाईवीअार में चला जाएगा। कहा जाएगा कि बिजली संबंधी शिकायत के लिए 1 और बिल संबंधी 2 दबाएं। बिजली संबंधी शिकायत दर्ज कराने के लिए 1 दबाते ही काॅल कट जाएगा अाैर शिकायत दर्ज हाे जाएगी। उन्होंने बताया कि उपभाेक्ता पाेर्टल portal.mpcz.in पर जाकर बिजली बिल का अाॅनलाइन पेमेंट कर सकते हैं।
खबरें और भी हैं...