पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khandwa News Mp News Complaints Related To Employees Provident Fund Will Be Resolved 11

कर्मचारी भविष्य निधि संबंधी शिकायताें का निराकरण 11 काे हाेगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खंडवा | कर्मचारी भविष्य निधि संगठन जिला कार्यालय द्वारा निधि अापके निकट शिविर 11 मार्च काे लगाया जाएगा। इसमें सुबह 11 से दाेपहर 1 बजे तक सदस्याें के साथ ही नियाेक्ताअाें की भविष्य निधि संबंधी शिकायताें का निराकरण किया जाएगा। सहायक अायुक्त सुनील किल्लेदार ने बताया कि इस अवसर पर संबंधित लाेग लिखित शिकायत प्रस्तुत कर सकेंगे।

बाइक का संतुलन बिगड़ा, गिरने से घायल

मूंदी | खैगांव-मूंदी सड़क मार्ग पर रविवार रात 8 बजे आसपास दीपक पिता बाबूलाल राजपूत 36 मूंदी निवासी से आते समय अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। नीचे गिरने से पैर एवं पसली में अंदरूनी चोट लगी है। दुर्घटना के बाद सड़क किनारे पड़े दीपक को परिचितों ने सीएचसी में भर्ती कराया। यहां मेडिकल ऑफिसर डॉ. शांता तिर्की ने उपचार के बाद खंडवा जिला अस्पताल रैफर किया।

खबरें और भी हैं...