पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Complaints Were Handed Over To 119 Mobile Owners Seized Citizen Cop

जब्त 119 मोबाइल मालिकों को सौंपे, सिटीजन कॉप पर आईं थी शिकायतें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर पुलिस ने सोमवार को चोरी हुए 20 लाख रुपए की कीमत के 119 मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे। ये मोबाइल पुलिस ने मप्र, बिहार, उप्र और हरियाणा के विभिन्न स्थानों से बरामद किए है।

क्राइम ब्रांच एएसपी राजेश दंडोतिया के अनुसार सिटीजन कॉप एप पर साल 2019-20 के दौरान अब तक 14067 शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिसमें 3433 मोबाइलों को बरामद कर आवेदकों को सौंपे गए हैं। पुलिस का कहना है कि यदि आवेदक का मोबाइल गुम होने के बाद चालू हालत में नहीं पाया जाता है या फिर किसी वजह से खराब हो जाता है तो ऐसी स्थिति में सर्च नहीं हो पाता है। आवेदकों द्वारा अन्य गुम सामग्री की ऑनलाइन शिकायत भी सिटीजन कॉप एप पर की जा सकती हैं।

इस तरह दर्ज करें शिकायत

{प्ले स्टोर से सिटीजन कॉप एप डाउनलोड करें।

{खोए/चोरी की शिकायत विकल्प का चयन करें।

{एग्री करें। खोई / चोरी हुई वस्तु का चुनाव करें।

{बिल/थाने की शिकायत कॉपी की फोटो अपलोड करें एवं वैकल्पिक नंबर दर्ज करें।

{सबमिट करें। कन्फर्म करें। कंप्लेन नंबर सेव करें।

संबंधित व्यक्ति को मोबाइल सौंपते हुए पुलिस।
खबरें और भी हैं...