- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Confusing Indicator Board Many Errors In Direction Spelling
भ्रमित करते संकेतक बोर्ड, दिशा-स्पेलिंग में कई गलतियां**
भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कंपनी शहर को स्मार्ट बनाने की कवायद में जुटी है। इसी के तहत जगह-जगह सड़क किनारे दिशा और जानकारी दर्शाते स्मार्ट संकेतक बोर्ड लगाए गए हैं। इसका मकसद शहरवासी और बाहर से आने वाले लोगों को स्थानों की सही जानकारी देना है। लेकिन अधिकांश बोर्ड में कई तरह की गलतियां होने से हास्यास्पद स्थिति बन गई है। साथ ही गलत जानकारी की वजह से ये आमजन भी भ्रमित हो रहे हैं।
स्मार्ट सिटी के अंतर्गत बोर्ड लगाने के लिए लगभग 5 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। इसमें से दो करोड़ रुपए की लागत से शहर भर में संकेतक बोर्ड लगाए गए हैं। इनमें प्रमुख सड़कें, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सरकारी भवन, स्कूल, कॉलेज, जिला अस्पताल, पुलिया, अंधे मोड़ तिराहे-चौराहे और स्पीड ब्रेकर दर्शाते बोर्ड शामिल हैं।
हटाने के आदेश दे दिए
संकेतक बोर्ड में त्रुटियां होने की शिकायत हमारे पास आई है। इन्हें हटाने के आदेश दे दिए हैं। जिस एजेंसी ने बोर्ड तैयार कर लगाए हैं, उसका भुगतान रोक दिया गया है। जल्द ही सहीं संकेतक बोर्ड लगाए जाएंगे। -
दीपक सिंह, सीईओ, स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कंपनी, भोपाल
मजाक बन गया
शहर में कई स्थानों पर संकेतक बोर्ड में स्पेलिंग मिस्टेक है। इसे पढ़कर लोग हंसते हैं। स्मार्ट सिटी और नगर निगम अधिकारियों को ऐसी गलतियों की तरफ ध्यान देकर सुधरवाना चाहिए। - फरहान खान, निवासी- बुधवारा
यह है भारतीय खाघ निगम दर्शाता बोर्ड।
शहर को स्मार्ट सिटी में तब्दील करने की कवायद चल रही है। इसके चलते कई इलाकों में स्मार्ट संकेतक बोर्ड लगाए गए हैं। लेकिन अधिकांश बोर्ड में दिशा और स्पेलिंग में गलती होने से लोग भ्रमित होते हैं। अगर वे बोर्ड में दर्शाए संकेत के अनुसार आगे बढ़ते हैं तो भटक जाते हैं। फिर लोगों से पूछकर अपने गंतव्य तक पहुंच पाते हैं। **
ऊंचाई कम है
वीआईपी रोड स्थित पंप हाउस के सामने फुटपाथ पर एक संकेतक बोर्ड लगा है। लेकिन ऊंचाई पर न लगने की वजह से यह दिखाई नहीं देता है। नियमानुसार ये बोर्ड पर्याप्त ऊंचाई पर लगाना चाहिए, ताकि दिखाई दे। फुटपाथ पर लगाने से इससे राहगीर टकरा रहे हैं।
- चंद्रा कालरा, डॉ. रमेश यादव,
निवासी- ईदगाह हिल्स
इस बोर्ड में बंगले की स्पेलिंग गलत लिखी है (लाल घेरे में)।