पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • PUNASA News Mp News Connects With Each Other On The Pretext Of Celebration The Organization Becomes Stronger Patel

उत्सव के बहाने एक-दूसरे से जुड़ते हैं, मजबूत होता है संगठन - पटेल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पार्टी द्वारा रंग पंचमी पर गेर निकालने का कार्यक्रम अच्छा रहा। यहां आकर मैं खुश हूं। पर्व-त्योहार पर ऐसे आयोजनों से एक-दूसरे से जुड़ने का मौका मिलता है और संगठन भी मजबूत होता है। भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में मुख्यालय पर पहली बार रंग पंचमी पर निकाली गई गेर के बाद कालसन माता मंदिर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल ने यह बात कही। मूंदी नप के पूर्व अध्यक्ष संतोष राठौर ने सभी कार्यकर्ताओं को रंगोत्सव की शुभकामना दी। नरेंद्र तोमर ने कहा यह कार्यक्रम अचानक तय किया गया। आप सबने शामिल होकर इसे सफल बनाया। मैं सभी का आभारी हूं। कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह तोमर, गोविंद सिंह तोमर, नरेंद्र उपाध्याय, अनिल वर्मा, श्यामसिंह मौर्य, सखाराम यादव, देवेंद्र दरबार, शैलेंद्र सिंह तोमर, सुशील जैन, देशपाल सिंह तोमर सहित 500 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

तीन घंटे चली गेर

कार्यकर्ता सुबह 10 बजे डेम चौराहे पर एकत्रित हुए। यहां से गेर प्रारंभ हुई। टैंकर में फव्वारे लगाकर पानी व रंग की बौछार की जा रही थी। कार्यकर्ता डीजे पर नृत्य करते चल रहे थे। गेर को नगर से होते हुए कालसन माता मंदिर पहुंचने में तीन घंटे लगे। करीब 1 बजे कार्यकर्ता यहां पहंुचे। गेर में पूरे समय नर्मदानगर थाना प्रभारी जीपी कनेल, पुनासा चौकी प्रभारी ओम प्रकाश सिंह सहित जवान मौजूद रहे।

गेर के दौरान कार्यकर्ताओं ने फव्वारे में भीगते हुए डीजे पर जमकर नृत्य किया।
खबरें और भी हैं...