- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Construction Of Temple Halted On Sanjay Setu Residents Encircle It
संजय सेतु पर मंदिर का निर्माण निगम ने रुकवाया, रहवासियों ने किया घेराव
संजय सेतु पर बन रहे मंदिर का निर्माण नगर निगम ने रुकवा दिया है। इसके विरोध में रहवासियों ने निगम पहुंचकर नारेबाजी की। निगमायुक्त ने मंदिर की
स्थिति जांचने के लिए अपर आयुक्त और प्रशासन की टीम की कमेटी बनाई है।
जवाहर मार्ग ब्रिज बनते समय निगम ने जो मंदिर वहां से हटाया था, उसका निर्माण पिछले कुछ दिनों से संजय सेतु पर किया जा रहा है। निगमायुक्त आशीष सिंह ने बताया कि मंदिर बनाने की अनुमति निगम ने ही दी थी। बाद में उसके स्वरूप को बढ़ाया जाने लगा। इस पर आपत्ति ली गई तो वहां के लोगों ने काम रुकवा दिया। पिछले कुछ दिनों से फिर वहां मंदिर को और बड़ा बनाने का काम शुरू हो गया। अब हमने इसके लिए निगम के अपर आयुक्त और प्रशासन के अधिकारियों की एक कमेटी बना दी है। यह कमेटी मौके पर जाकर वस्तुस्थिति देखेगी। फिर निर्णय लिया जाएगा कि काम चलेगा या उसे वहीं समेटा जाएगा।