सहकारी संस्थाओं में नियुक्त होंगे संविदा विक्रेता
इंदौर | प्रदेश की सहकारी संस्थाओं में 3629 कनिष्ठ संविदा विक्रेताओं की नियुक्ति की जाएगी। प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं में इनकी नियुक्ति के लिए परिणाम जारी कर दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार, इसकी जल्द ही नियुक्ति करने के आदेश मिले हैं। अगस्त 2018 में एमपी ऑनलाइन पोर्टल के जरिए सीधे कनिष्ठ संविदा विक्रेताओं की नियुक्ति के लिए पद निकले थे। इसमें लगभग 99 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को रोजगार देने के लिए ऑनलाइन चयन प्रक्रिया से इन्हें नियुक्तियां दी जाएंगी