- Hindi News
- National
- Sendhwa News Mp News Corona Effect Isolation Ward Set Up In Hospital Will Not Come Out Today
कोरोना का असर: अस्पताल में बनाया आइसोलेशन वार्ड, आज नहीं निकलेगी गेर
वायरस से संबंधित लक्षण, बचाव व टोल फ्री नंबर 104 का प्रचार किया जा रहा है
चीन से फैले कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग लोगाें को जागरूक कर रहा है। वहीं सिविल अस्पताल में संक्रमित व संभावित मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाकर उसमें आवश्यक संसाधन रखे गए हैं। हालांकि अभी इस तरह के लक्षण वाला मरीज अस्पताल में नहीं आए है। उधर, रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर भी कोरोना वायरस के चलते निरस्त कर दी गई है।
बीएमओ डॉ. ओएस कनेल ने बताया शासन के निर्देशानुसार वायरस से संबंधित लक्षण, बचाव व टोल फ्री नंबर 104 का प्रचार किया जा रहा है। लोगों में कोरोना वायरस का डर दूर करने के लिए कर्मचारी एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आशा कार्यकर्ताओं को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जानकारी दी गई है। अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया है। इसमें दो पलंग, ऑक्सीजन की सुविधा के अलावा व्हील चेयर रखी गई है। स्टाफ को मास्क दिए गए हैं। इलाज के लिए आवश्यक दवा भी उपलब्ध है।
कई शहरों में की गई है स्थगित
रंगपंचमी पर पिछले कुछ वर्षों से गेर निकाली जा रही थी। लेकिन इस बार गेर नहीं निकलेगी। आयोजकों समिति के अजय गुप्ता ने बताया कोरोना वायरस को देखते हुए ये निर्णय लिया गया। सावधानी बरतते हुए कई शहरों में गेर नहीं निकाली जा रही है।
ये हैं लक्षण
{बुखार आना, सिरदर्द। {नाक बहना, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ। {सीने में जकड़न {खांसी व गले में खराश
बचाव के लिए ये करें
{संक्रमित व्यक्ति के निकट संपर्क में आने से बचें
{नियमित रूप से दिन में कई बार हाथों को साबुन एवं साफ पानी से धोएं
{संक्रमित सामग्रियों के संपर्क में आने के बाद आंख या नाक छूने से बचें
ऐसे फैलता है संक्रमण
{संक्रमित व्यक्ति के खुली जगह में छींकने व खांसने से
{संक्रमित व्यक्ति से हाथ मिलाने व गले लगने आदि से
{संक्रमित जगह से संपर्क में आने के बाद बिना हाथ धोए अपनी आंख, मुंह एवं नाक को छूने से
सिविल अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।