- Hindi News
- National
- Rau News Mp News Corona Fear 50 Bed Isolation Center To Be Built In Karila Opd To Run For 24 Hours Lakhs Of People Reach The Fair
कोरोना का भय : करीला में बनेगा 50 बैड का आइसोलेशन केन्द्र, 24 घंटे चलेगी ओपीडी, लाखों लोग पहुंचते हैं मेले में
हर साल की तरह इस बार भी रंगपंचमी पर करीला मेला लगेगा। तीन दिवसीय वार्षिक मेले में स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के बाद विशेष एहतियात बरता जा रहा है। कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने 50 बैड का आइसोलेशन केन्द्र ग्राउंड फ्लोर पर बनाया है। मेला स्थल पर 24 घंटे ओपीडी का संचालन 24 पैरामेडिकल स्टाफ के साथ डॉक्टरों की निगरानी में होगा। जानकी माता के दर्शन के लिए मेले में लाखों को पहुंचते हैं। बुधवार को करीला मेला की तैयारियों के संबंध में कलेक्टोरेट में पत्रकार वार्ता में कलेक्टर डाॅ. मंजू शर्मा, एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया,अपर कलेक्टर डॉ. अनुज रोहतगी, मुख्य 4 चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जेआर त्रिवेदिया,सिविल सर्जन हिमांशु शर्मा, सहायक संचालक जनसंपर्क एसएम सिद्दीकी मौजूद रहे। कलेक्टर डा. शर्मा ने बताया कि मरीजों के लिए करीला के अलावा जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया है। इस वार्ड में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों को रखे जाने की समुचित व्यवस्था रहेगी। वहीं मेले में 200 बैनर पोस्टर लगाकर कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं को जागरूक किया जाएगा।
सुरक्षा के लिए हर सेक्टर में
बनाई पुलिस चौकियां
पहली बार मेला में सुरक्षा की दृष्टि से 6 सेक्टर में बंटे मेले के हर सेक्टर में पुलिस चौकियां बनाई जा रही हैं। एसपी श्री भदौरिया ने बताया कि 1700 जवानों के साथ सभी चौकियों पर खोया पाया केन्द्र भी बनाया है। इससे मेले में खोने वाले व्यक्ति आसानी से मिल सकें। पुलिस कंट्रोल रूम में अतिरिक्त रिजर्व बल रहेगा। 45 सीसीटीवी कैमरों से भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा की जाएगी। वहीं सादी वर्दी में पुलिस के जवान के तैनात रहेंगे जो संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी निगाह रखेंगे।