पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना: टीटी नगर स्टेडियम में अप्रैल में समर कैंप नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर . भोपाल

कोरोना वायरस के अंदेशे के कारण इस बार अप्रैल माह में टीटी नगर स्टेडियम में लगने वाला समर कैंप नहीं लगेगा। खेल विभाग ने इस बारे में बुधवार को ही निर्देश जारी किया है, साथ ही कहा है कि सब ठीक रहा तो मई में कैंप लग सकता है।

गौरतलब है कि हर साल खेल विभाग 1 अप्रैल से 15 जून तक करीब ढाई महीने के लिए टीटी नगर स्टेडियम में समर कैंप आयोजित करता है। इसमें शहर के करीब 4000 बच्चे 26 अलग-अलग खेलों की बारीकियां सीखते हैं। पिछले वर्ष करीब 3500 बच्चों ने भागीदारी की थी। इसके लिए हर साल अस्थायी कोचों की नियुक्ति की जाती है।

इस बार ऐसा कुछ नहीं किया जा रहा है। न तो कोचों की नियुक्ति के आवेदन मंगाए गए हैं और ना ही समर कैंप के आवेदन फॉर्म प्रिंट कराए गए हैं। हालांकि कुछ बच्चे स्कूलों की छुट्टी के कारण स्टेडियम में प्रवेश के लिए पहुंच रहे हैं, जिन्हें सीधे मना नहीं करते हुए विभाग खेलने की अनुमति दे रहा है। समर कैंप में सभी खेलों के टॉप-2 खिलाड़ियों को विभाग साल भर स्टेडियम में विशेष प्रशिक्षण देता है।

फाइल फोटो

सिविल सेवा ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट भी टला: सिविल सेवा ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट टाल दिया गया है। टूर्नामेंट ऐशबाग, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम और साई सेंटर पर 15 मार्च से होना था।

रंग रन टला: भोपाल टूरिज्म प्रमोशनल काउंसिल की 14 मार्च को होने वाली मैराथन रंग रन स्थगति कर दी गई है। यह 40 दिन बाद हो सकती है।

होली मिलन रद्द: मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय (एमवीएम) कॉलेज में 15 मार्च को होने वाला होली मिलन समारोह रद्द कर दिया गया है।

टूर्नामेेंट स्थगित

आरजीपीवी में स्टेट लेवल इंटर पॉलिटेक्निक टूर्नामेंट स्थगित,चूंकि इसमें स्टूडेंट्स को दूसरे शहर जाना पड़ता।

एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया गया है। वैसे भी केंद्रीय खेल मंत्रालय ने सभी स्टेट यूनिट को निर्देश जारी कर दिए हैं कि फिलहाल सावधानी बरतें और एेसे आयोजन नहीं करें। हमने भी फिलहाल अप्रैल माह तक के लिए इसे टाला है। आगे देखते हैं क्या होता है। -डा. विनोद प्रधान, संयुक्त संचालक, खेल एवं युवा कल्याण मप्र शासन भोपाल

यह भी हुआ रद्द
खबरें और भी हैं...