कोरोना वायरस : नर्सिंग होस्टल को कराया खाली
खंडवा | कोरोना वायरस से बचाव व निदान के लिए प्रदेश सरकार ने सभी जिला अस्पतालों में नर्सिंग होस्टलों को आपात स्थिति के लिए खाली कराया है। इसके तहत जिला अस्पताल के नर्सिंग होस्टल को सीएमएचओ ने सोमवार को खाली कराया। यहां पर आइसोलेशन वार्ड के साथ ही अतिरिक्त स्टाफ के रहने की व्यवस्था की जा रही हैं। सीएमएचओ डीएस चौहान ने बताया शासन के जारी आदेश के मुताबिक नर्सिंग छात्राओं को समय से पहले 1 महीने की छुट्टी दे दी गई है। होस्टल में रहने वाली छात्राएं अपने घर जा चुकी हैं।
मिनी ट्रक-बस भिड़ंत में यात्री का हाथ कटा
खंडवा | इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर सोमवार मिनी ट्रक व यात्री बस की टक्कर में बस में पीछे सीट पर बैठे यात्री भारत अमरसिंह चौहान (50) निवासी दीवाल का हाथ कट गया। दुर्घटना के समय भारतसिंह बस में पीछे वाली सीट पर हाथ बाहर निकालकर बैठे हुए थे। दोनाें वाहनों की क्रासिंग के दौरान मिनी ट्रक की चपेट में आने से भारतसिंह का हाथ उखड़ गया। दोपहर तीन बजे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया।