पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Corona39s Effect Will End When The Sun Enters Aries Dr Secret

सूर्य के मेष राशि में आने पर समाप्त होगा कोरोना का असर : डाॅ. गुप्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल| महर्षि पाणिनि संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति, धर्मशास्त्री व ज्योतिर्विद डॉ. मोहन गुप्त ने कहा है कि आगामी 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में आ जाएंगे। इसके साथ ही कोरोना वायरस का प्रभाव सारे विश्व से खत्म होने लगेगा। भारत में इस बीमारी का कोई प्रकोप नहीं होगा। वे शुक्रवार को महर्षि अगस्त्य वैदिक संस्थानम, चूनाभट्टी में विद्वतजनों की बैठक में बोल रहे थे। बैठक में डॉ. गुप्त के ग्रंथ ‘संस्कृति के राजपुरुष’ का उन्मीलन एवं उस पर चर्चा की गई। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. प्रभुदयाल मिश्र, डॉ. निलिम्प त्रिपाठी, पूर्व आईएएस आईडी खत्री, जेपी व्यास तथा एएन तिवारी आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...