पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नीट फॉर्म में फिर करेक्शन शुरू, 19 मार्च तक मौका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर। नीट 2020 के लिए आवेदन किया है और फॉर्म में कोई गलती रह गई है तो उसमें करेक्शन कर सकते हैं। पहले 31 जनवरी तक करेक्शन करने की लास्ट डेट थी। अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 19 मार्च रात 12 बजे तक करेक्शन का मौका दिया है।

ऐसे कर सकते हैं करेक्शन

एप्लीकेशन फॉर्म में किसी तरह की त्रुटि रह गई है तो ऑफिशियल वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाना होगा। अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉगिन करके बदलाव करें। पासवर्ड भूल गए हैं तो रीसेट कर सकते हैं। अपनी डीटेल्स में जरूरत के मुताबिक बदलाव करें और उसके बाद प्रिव्यू एंड सब्मिट पर क्लिक करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड आएगा। इसको पेज पर डालें। भविष्य में इस्तेमाल के लिए करेक्शन स्लिप का एक प्रिंटआउट भी ले लें।

खबरें और भी हैं...