- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Cotton Production In India Expected To Be 125 Lakh Tonnes
भारत में कपास्या का उत्पादन 125 लाख टन होने की आशा
इंदौर | यूएसडीए की रिपोर्ट में गत माह की अपेक्षा सोयाबीन का उत्पादन अनुमान 23.6 लाख टन अधिक का लगाया गया है। इसी तरह मार्च माह में एंडिंग स्टॉक में 35.8 लाख टन की वृद्धि हुई है। वैश्विक स्टॉक 3417.6 लाख टन का अनुमानित किया है। भारत में तिलहनों का उत्पादन 366 लाख टन होगा। फरवरी माह में 363 लाख टन का अनुमान लगाया गया था। पिछले वर्ष 355 लाख टन का उत्पादन हुआ था। सोया डीओसी का उत्पादन 66.40 लाख टन का अनुमान लगाया गया है जबकि फरवरी माह में 64 लाख टन का लगाया गया था। खपत 54.90 लाख टन की होगी। फरवरी में 53.50 लाख टन का अनुमान लगाया गया था। कपास्या का उत्पादन 125 लाख टन होगा जबकि पिछले वर्ष 109 लाख टन का हुआ था।
वैश्विक उत्पादन अधिक
यूएसडीए की रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक स्तर पर सोयाबीन का उत्पादन अनुमान फरवरी की अपेक्षा मार्च में 3417.6 लाख टन का लगाया गया है जबकि फरवरी में 3394 लाख टन का लगाया गया था। ब्राजील में 1250 के बजाय 1260 एवं अर्जेंटीना में 530 के बजाय 540 लाख टन उत्पादन का अनुमान लगाया गया है एंडिंग स्टॉक 1024.4 (988.6) लाख टन, ब्राजील में 332.3 (321.7) लाख टन, अर्जेंटीना में 278.9(258.9) लाख टन का अनुमानित किया है। सोयाबीन का निर्यात फरवरी के मुकाबले वैश्विक स्तर पर 1515 लाख टन से बढ़कर 1518.8 लाख टन हुआ। सोया तेल के उत्पादन में बड़ी घटबढ़ नहीं हुई। तेल का एंडिंग स्टॉक पूर्व माह में लगाए अनुमान के अनुसार ही रहा। घरेलू वायदे बाजार फिर से खराब हो गए। सोयाबीन, तेल एवं सरसों में गिरावट रही। बाजार में घबराहट बनी हुई है। कांडला पर सोया तेल में 5 से 10 रुपए की गिरावट रही। इंदौर में कपास्या तेल घटकर 720 रुपए रह गया। इन भावों में भी ग्राहकी कमजोर रही।
केएलसीई 31 मायनस के बाद 20 प्लस बंद। शिकागो में सोया तेल 11 प्लस चल रहा था। प्लांटों में सोया तेल शांति ओव्हरसीज 788 केशव 790 अवि एग्रो महाकाली 790 बजरंग 800 विप्पी 901 कालापीपल 780 धानुका 778 मंदसौर 782 इंदौर पाम 785 रुपए। कांडला पाम 700सीपीओ 645 सोया डीगम 725 सोया रिफाइन 755 से 760 रुपए। सोमवार को 765 से 770 रुपए के भाव बोले गए थे। प्लांटों की खरीदी में सोयाबीन शांति ओव्हरसीज 3675 कृति 3775 अवि एग्रो 3725 धानुका 3770 एम एस 3710 गुजरात अंबूजा 3650 सावरिया इटारसी 3725 ऑयल 3650 बंसल 3725 सिमरन 3880 धुले 3750 से 3800 नागपुर लाइन 3775 से 3875रुपए।
इंदौर सींगदाना तेल 1230 से 1250 सोया रिफाइन 790 से 800 साॅल्वेंट 740 से 745 रुपए। तिलहन बाजार| मंडी में सरसों 3500 से 3700 निमाड़ी 3750 से 3800 रायड़ा 3500 से 3625 सोयाबीन 3600 से 3700 रुपए। कपास्या खली | इंदौर, देवास, उज्जैन 1340 (60 किलो) 1564 (70 किलो) खंडवा, बुरहानपुर 1315 (60 किलो) 1534 (70 किलो) अकोला 1950 रुपए।