पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Cough Fever Was Accompanied By Stomach Ache For A Few Days

कुछ दिनों से पेट दर्द के साथ था खांसी-बुखार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मिसरोद इलाके में खेलते समय नीचे गिरे एक नौ साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे को बेहोशी की हालत में परिजन जेपी अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां से उसे हमीदिया रेफर कर दिया। हमीदिया अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चा कुछ दिनों से बीमार भी था।

मिसरोद पुलिस के मुताबिक मुकेश नाथ मूलत: दाहोद, रायसेन के रहने वाले हैं। उनके नौ वर्षीय बेटे रंजीत उर्फ रघुवीर की कुछ दिनों से तबीयत ठीक नहीं थी। उसके पेट में दर्द के साथ खांसी-बुखार था। मुकेश रविवार को अपने बेटे को लेकर मिसरोद में रहने वाले अपने भाई के यहां आए थे। रात करीब दस बजे चाचा के घर खेलते-खेलते रंजीत अचानक गिर पड़ा और वह बेहोश हो गया। परिजन उसे लेकर तुरंत जेपी अस्पताल पहुंचे। जहां से डाक्टरों ने उसे हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया। हमीदिया में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का खुलासा होगा।

रेलवे ट्रैक पर मिला शव

मिसरोद पुलिस ने रेलवे ट्रैक से सोमवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक की जेब में मिले मोबाइल और डायरी से उसकी शिनाख्त गोंडा, उप्र निवासी 38 वर्षीय रामू के रूप में हुई है। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों के भोपाल पहुंचने पर पता लगेगा कि मृतक कहां जा रहा था। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...