- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Counseling Preparations For Admission To Bed Review Meeting On 16 March
बीएड में एडमिशन के लिए काउंसलिंग की तैयारी, समीक्षा बैठक 16 मार्च को
उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2020-21 में एनसीटीई से अप्रूव बीएड सहित अन्य कोर्स में प्रवेश की तैयारी शुरू कर दी है। अब आगे की तैयारियाें को लेकर विभाग ने सभी विश्वविद्यायलों के रजिस्ट्रार और क्षेत्रीय संचालकों के अलावा कॉलेजों प्राचार्यों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 16 मार्च को बैठक बुलाई है। इसमें बीएड काउंसलिंग आयोजित कराने की समीक्षा को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा बैठक में परीक्षा संचालन और मूल्यांकन की स्थिति, शासकीय और अशासकीय कॉलेजों की संबद्धता व वर्चुअल कक्षाओं को बैठक के एजेंडे में शामिल किया है।