पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Criminal Mapping Starts Work On Tracking System Monitoring 1017 Daily

क्रिमनल मैपिंग... ट्रैकिंग सिस्टम पर काम शुरू, रोजाना 1017 की निगरानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजधानी में बढ़ रहे अपराधों पर लगाम लगाने के लिए भोपाल पुलिस ने क्रिमनल मैपिंग-ट्रैकिंग सिस्टम पर काम करना शुरू कर दिया है। क्रिमनल ट्रैकिंग के लिए आपराधिक प्रवृत्ति के 1017 लोगों की रोजाना निगरानी की जा रही है।

एएसपी झारिया ने बताया कि क्रिमनल ट्रैकिंग सिस्टम के लिए क्राइम ब्रांच, जिला विशेष शाखा और थाना स्टाफ को पाबंद किया गया है। ये 1017 वे लोग हैं, जिनका नाम दो या इससे अधिक अपराध में आ चुका है। तय फॉर्मेट में इनकी जानकारी दर्ज की जा रही है। आपराधिक प्रवृत्ति के जिस बदमाश के लिए जिस पुलिसकर्मी को नियुक्त किया गया है, उसे रोजाना घर पर बैठे व्यक्ति का फोटो खींचकर अपने अफसर को भेजना है। इसके अलावा क्रिमनल मैपिंग के तहत पुलिस ने शहर में मल्टी, झुग्गी बस्ती और मोहल्ले चिन्हित किए हैं। ऐसी लोकेशन पर आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का जमावड़ा लगता है। क्योंकि ऐसे ज्यादातर लोग ऐसी जगह ही गुजर-बसर करते हैं। साथ ही इन लोकेशन पर हर तरह के अपराध होने की आशंका रहती है। फिर वह चाहे नाबालिगों के साथ हुई अश्लील हरकत हो या नशे का कारोबार करना।

खबरें और भी हैं...