स्मार्ट बाइक स्टैंड पर साइकिल ही नदारद**
राजधानी में स्मार्ट सिटी के तहत ढाई वर्ष पहले पब्लिक बाइक शेयरिंग प्रोजेक्ट शुरू किया गया था। इसके लिए 100 से अधिक स्थानों पर बाइक स्टैंड बनाए गए। उन्हें डॉकिंग यार्ड भी कहा जाता है। वहां साइकिल किराए पर लेने संबंधी पोस्टर चस्पा किए थे। उन पर साइकिल किराए से लेने संबंधी जानकारी और शहर का नक्शा-रूट दर्शाया गया था। लेकिन स्टैंड पर साइकिल होती ही नहीं है। अगर मिल भी जाए तो इक्का-दुक्का रहती हंै।
ऐसे में अगर दो लोग साथ में साइकिल किराए पर लेना चाहें तो उन्हें परेशान होना पड़ता है। वहीं एप डाउनलोड करने और उससे साइकिल बुक करने में दिक्कत आनेे की शिकायतें हैं। इस अव्यवस्था के चलते लोग परेशान हैं।
पेमेंट और रिटर्न
जितने समय तक ग्राहक के पास साइकिल रहेगी, उस अवधि का किराया उसके बैंक खाते से कट जाएगा। इसके बाद उसे साइकिल स्टैंड पर खड़ी कर पिन नंबर डालना होगा। साइकिल लॉक हो जाएगी। आखिर में ओके बटन दबाना
होगा और ग्रीन लाइट जलने का इंतजार करना होगा।
साइकिल लेने के तरीके
**
केस-1
समय- सुबह 6:30 बजे, स्थान-पत्रकार कॉलोनी
पंचशील नगर निवासी योगेश कुमार एक बीमा कंपनी मेें एजेंट हैं। लगभग तीन-चार दिन पहले वे लिंक रोड क्रमांक तीन स्थित साइकिल स्टैंड पर साइकिल लेने पहुंचे। लेकिन वहां एक ही साइकिल थी, जो खराब स्थिति में नजर आ रही थी। ऐसे में वे साइकिल चलाने का विचार छोड़ पैदल ही घूमने चल दिए।
केस-2
समय- रात 7:30 बजे, स्थान- होशंगाबाद रोड
नित्यंक कुमार मंदसौर निवासी हैं। वे कामकाज के सिलसिले में भोपाल आते रहते हैं। पिछले दिनों जब वे राजधानी आए तो स्मार्ट बाइक लेने स्टैंड पर पहुंचे। वहां लगे पोस्टर के जरिए उन्होंने साइकिल किराए से बुक करने की कोशिश की। इसके लिए उन्होंने संबंधित एप डाउनलोड तो कर लिया, लेकिन बुकिंग के लिए परेशान होते रहे।
केस-3
समय- सुबह 6:00 बजे, स्थान-बरकतउल्ला विश्वविद्यालय
बाग सेवनिया निवासी सुबीर कुमार अपनी प|ी के साथ बरकतउल्ला विवि के सामने सुबह की सैर कर रहे थे। इस दौरान दंपति स्मार्ट बाइक चलाने की मंशा से स्टैंड पर पहुंचे। लेकिन वहां साइकिल एक ही थी। थोड़ी देर वे इंतजार करते रहे कि शायद कोई साइकिल लौटा जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अंतत: दोनों मन मसोसकर बगैर साइकिल चलाए लौट गए।
फैक्ट फाइल
**
Â100 कुल डॉकिंग यार्ड
Â500 कुल साइकिल
सीधी बात }नितिन दवे, पीआरओ, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट**
{स्मार्ट बाइक स्टैंड पर साइकिल रखने की क्या व्यवस्था है?
- इसके लिए अलग से अमला तैनात है।
{अधिकांश स्टैंड पर एक साइकिल हाेने से लोग परेशान होते हैं, इसके लिए क्या कार्रवाई करेंगे?
- संबंधित कर्मचारियों को ताकीद करेंगे कि नियमित रूप से सभी स्टैंड पर पर्याप्त मात्रा में साइकिलें मौजूद रहें।
{कुछ स्थान पर एक ही साइकिल होने की शिकायत है, इस कारण कई बार लोग चाहकर भी साइकिल नहीं चला पाते हैं?
- जिन स्थानों की आप बात कर रहे हैं उनके नाम बता दें, हम कोशिश करेंगे कि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने।
मामला पब्लिक बाइक शेयरिंग प्रोजेक्ट का, एप से भी बुक करने में दिक्कत, हेल्पलेस हेल्पलाइन नंबर