पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Dagv Awakened After Tagore College Dispute Will Decide On Affiliation Cases By June 15

टैगोर कॉलेज विवाद के बाद जागा डीएवीवी, 15 जून तक संबद्धता के मामलों में लेंगे निर्णय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी ने कॉलेजों की संबद्धता संबंधी प्रक्रिया को लेकर इस बार समय से पहले तैयारी शुरू कर दी है। तय किया गया है कि शासन की तरफ से एनओसी जारी होते ही यूनिवर्सिटी की कमेटी निरीक्षण शुरू कर देगी। हालांकि जो कॉलेज समय पर संबद्धता शुल्क जमा कर आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं करेंगे, उन्हें संबद्धता नहीं दी जाएगी।

पिछले सत्र में टैगोर कॉलेज में संबद्धता और मान्यता को लेकर सामने आए विवाद के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। इस बार तैयारी यह भी है कि 15 जून तक हर हाल में सारे कॉलेजों की संबद्धता पर निर्णय ले लिया जाए, ताकि छात्रों के सामने एडमिशन के दौरान ही स्थिति स्पष्ट रहे कि जिस कॉलेज में वे प्रवेश ले रहे हैं, वह फर्जी तो नहीं है या फिर उस कॉलेज के पास संबद्धता नहीं है। अभी तक यह स्थिति बनती थी कि कॉलेजों को यूनिवर्सिटी संबद्धता देने में कई बार अगस्त और सितंबर तक का समय लगा देती थी।

नए काेर्स के लिए भी निरीक्षण

देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी हर साल नए कॉलेजों की नई संबद्धता के लिए निरीक्षण करती है। नए कोर्स के लिए भी अलग निरीक्षण होता है, जबकि पुराने कोर्स में यूजी में तीन और पीजी में दो साल तक लगातार निरीक्षण होता है। इसके बाद इन कोर्स में निरीक्षण बंद हो जाता है।

संबद्धता के निरीक्षण के दौरान यह देखती है टीम

{संस्थान के पास संबंधित कोर्स के लिए पर्याप्त संख्या में फैकल्टी हैं या नहीं?

{संस्थान के पास पर्याप्त संख्या में क्लास रूम, लाइब्रेरी में किताबें और कंप्यूटर हैं या नहीं?

{जितनी सीटें मांगी, उनके अनुसार इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य सुविधाएं हैं या नहीं?

{कॉलेज के पास कोर्स की किताबें, कॉलेज कोड 28 में चयनित फैकल्टी तय संख्या में हैं या नहीं?

खबरें और भी हैं...