दर्शनसागरजी का मंगल प्रवेश आज
इंदौर| आचार्य दर्शनसागर महाराज ससंघ का शहर में मंगल प्रवेश रविवार सुबह 8 बजे जुलूस के साथ रामचंद्र नगर चौराहे से होगा। यहां विमानतल मार्ग की सभी कॉलोनियों द्वारा आचार्यश्री की अगवानी की जाएगी। यात्रा का समापन श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन त्रिमूर्ति मंदिर कालानी नगर में होगा। दिगंबर जैन समाज कालानी नगर के सुरेंद्र कलशधर एवं किशोर शाह ने बताया जगह-जगह पाद प्रक्षालन किया जाएगा व मंगल आरती उतारी जाएगी। आचार्यश्री के सान्निध्य में 4 से 9 अप्रैल तक श्री मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया जाएगा।