- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Dashavatara Attractive Masks Carved On Wood With Tamarind Seed Paste And Natural Colors
इमली के बीज के पेस्ट और प्राकृतिक रंगों से लकड़ी पर उकेरे दशावतार के आकर्षक मुखौटे
आर्ट वर्क एग्जीबिशन
दशावतार के मुखौटे
दशावतार मुखौटे जिनको इमली के बीज के पेस्ट, बुरादे और प्राकृतिक रंगों से लकड़ी पर बनाया गया है। इनकी सुंदरता भी कलाप्रेमियों को आकर्षित करती है।
मार्कंडेय पुराण
यह दृश्य मार्कंडेय पुराण से है, जिसमें भद्रावती देवी बीच में खड़ी हैं। भवना ऋषि भद्रावती देवी की सुंदरता देख कर उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखते है।
ग्रामीण जीवन
गांव के रोजमर्रा के जीवन को दिखाती है ये सुंदर चित्रकारी। इसमें ग्रामीण परिवेश और मिट्टी की महक को महसूस किया जा सकता है।
अलियांस फ्रांसेस द भोपाल में चेरियल स्क्रॉल पेंटिंग नामक प्रदर्शनी आयोजित की गई है, जो शहर के कलाप्रेमियों को खासा आकर्षित कर रही है। 14 मार्च तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में धनलोका साईकिरण वर्मा, डी. नागेश्वर, डी. पद्मा और डी. श्रवण कुमार के बनाई स्क्रॉल पेंटिंग और मुखौटे प्रदर्शित किए गए हैं। जो देखते ही बनते हैं। कलाप्रेमी इन आर्ट वर्क का अवलोकन 14 मार्च तक दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक कर सकते हैं।
ये है चेरियल स्क्रॉल
चेरियल स्क्रॉल पेंटिंग भारत के तेलंगाना राज्य की एक प्रमुख पारंपरिक कला है। विशेषज्ञों के मतानुसार यह विधा करीब 400 साल पुरानी है, जिसका अस्तित्व 1975 में ज्ञात हुआ। तब तक यह शिल्प केवल तेलंगाना के गावों में जाना जाता था और वहीं तक प्रचलित था। पुराने समय में लोगों के मनोरंजन के लिए होने वाले कठपुतलियों के खेल, कहानी आदि में चेरियल स्क्रॉल पेंटिंग का इस्तेमाल होता था। इस कला में प्राकृतिक रंगों का उपयोग होता है, जैसे लाल रंग रेड स्टोन से, नीला रंग इंडिगो से, सफेद रंग सीशेल से बनाए जाते हैं।