- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Davv Formed Committee To Start Ayush College On Medical College Land
मेडिकल कॉलेज की जमीन पर आयुष कॉलेज शुरू करने के लिए डीएवीवी ने बनाई कमेटी
देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की बड़ा बांगड़दा स्थित 25 एकड़ जमीन पर मेडिकल कॉलेज के बजाय आयुष कॉलेज शुरू करने की तैयारी है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने इसके लिए एक कमेटी बनाई है। कमेटी देखेगी कि बजट कैसे जुटाया जाए, प्रोजेक्ट में कितना पैसा लगेगा। प्रोजेक्ट कितने सालों में पूरा होगा और तकनीकी रूप से यह प्रोजेक्ट शुरू भी हो पाएगा या नहीं? दरअसल पिछले दो दशक से यह जमीन यूनिवर्सिटी के पास है। तीन बार मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन भी हो चुका है, लेकिन हर बार बजट के चलते निरस्त हाे गया। क्योंकि कॉलेज के लिए 600 करोड़ रुपए का बजट चाहिए। जबकि यूनिवर्सिटी का कुल वार्षिक बजट ही 256 करोड़ रुपए का है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज का प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो पाया।
हर तथ्य को देखकर रिपोर्ट होगी तैयार
आयुष क़ॉलेज में आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक कोर्स की अलग-अलग बिल्डिंग बनेगी। हालांकि यह प्रोजेक्ट तकनीकी तौर पर इतना आसान नहीं है, क्योंकि जमीन ग्रामीण क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज के लिए अलॉट हुई थी। इसमें कई और दिक्कतें भी हाे सकती हैं। रजिस्ट्रार अनिल शर्मा का कहना है कि हमने कमेटी बनाई है। कमेटी हर तथ्य पर विचार कर रिपोर्ट देगी।
संभावना... 50 एकड़ जमीन थी, 25 एकड़ बची, आज तक कोई प्रोजेक्ट नहीं आ पाया