- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Daylight Burglars Attack In An 1100 Quarters Hear House
1100 क्वार्टर के सूने मकान में दिनदहाड़े चोरों का धावा
भोपाल| 1100 क्वार्टर स्थित सूने मकान से बदमाशों ने दिनदहाड़े एक लाख का माल चुरा लिया। हबीबगंज पुलिस के मुताबिक 26 वर्षीय सुनील यादव के माता-पिता सुबह माता-पिता ड्यूटी गए थे। कुछ देर बाद सुनील अपनी बहन के साथ बैंक चले गए। दोपहर पौने दो बजे घर लौटे तो दरवाजे का कुंदा टूटा था।