- Hindi News
- National
- Devrikala News Mp News Dead Body Of A Youth Found In A Well Family Members Accused Of Killing
कुएं में मिली युवक की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या करने का आरोप
देवरी नगर से ग्राम रसेना की ओर जाने वाली मुख्य सड़क के पास ग्राम फुलर में 26 वर्षीय युवक सोनू पिता नन्हेभाई पाल की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस संबंध में थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर ने बताया सोनू पिता नन्हेभाई पाल उम्र 26 वर्ष निवासी फुलर धुरेड़ी के दिन अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था । जो कि बबलू पटेल, मुरली सेन, अभिषेक दुबे आदि छोटू दुबे के खेत पर पिकनिक मनाने गये थे। वहां पर उन लोगों ने भर्ता बाटी बनाई और आसपास देशी शराब के बोतले भी पड़े थी ऐसा लग रहा है कि सभी ने मिलकर शराब पी होगी ।
फिर शाम को सोनू के दोस्त छोटू दुबे, बबलू पटेल , मुरली सेन, अभिषेक दुबे आदि ने सोनू के घर बताया की छोटू के खेत में बनी टपरिया में सोनू सो गया, कल आएगा और यह लोग अपने गांव फुलर लौट गए और बुधवार की करीब 1 बजे छोटू दुबे के 50 फीट गहरे कुएं में सोनू की लाश उतराती हुई मिली । जिसकी सूचना देवरी पुलिस को दी गयी जिसके बाद ग्रामीण अाैर पुलिस की सहायता से सोनू पाल का शव कुएं से बाहर निकाला और देवरी अस्पताल लाया गया । जिसके बाद परिजनों द्वारा आरोप लगाए जा रहे हैं कि उनके पुत्र सोनू पाल की हत्या हुई है। वही देवरी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा और पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया।
देवरीकलां। घटना स्थल जहां पर दोस्तों के साथ पिकनिक मनाई थी।