पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Deadline To Prepare Food Lab November Not Yet Ready To Map

फूड लैब तैयार करनेे की डेडलाइन नवंबर, अभी नक्शा तक नहीं बना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तलावली चांदा में खाद्य और औषधि विभाग की लैब बनाने का नक्शा 22 मार्च तक तैयार हो जाएगा। अप्रैल में टेंडर प्रक्रिया होगी, जिसके बाद काम शुरू होगा। चार महीने पहले हुए भूमिपूजन के दौरान एक साल में (नवंबर तक) लैब तैयार हो जाने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक नक्शा ही तैयार नहीं हुआ है।

मुख्य खाद्य निरीक्षक और नोडल अफसर मनीष स्वामी ने बताया चार मंजिला फूड एंड ड्रग लैब बनाई जाएगी। इसकी निर्माण लागत 4 करोड़ रुपए आएगी। इसके बन जाने के बाद शहर और आसपास के क्षेत्रों से लिए जाने वाले खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजने की जरूरत नहीं होगी। इनकी जांच इसी नई लैब में हाे जाएगी। वर्तमान में जांच रिपोर्ट भोपाल से आने में चार से पांच महीने लग जाते हैं लेकिन स्थानीय लैब से दो-तीन दिन में ही रिपोर्ट आ जाएगी। नई लैब का नक्शा 20 से 22 मार्च तक तैयार जाएगा। फिर टेंडर व आगे की प्रक्रियाएं पूरी होंगी। इसके निर्माण की समय-सीमा एक साल निर्धारित है।

खबरें और भी हैं...