पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Death Of A Bike Rider In A Road Accident Son Returned After Giving Paper Of Twelfth Then Told

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, बेटा बारहवीं का पेपर देकर लौटा, तब बताया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बायपास पर जा रहे जींस व्यापारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के वक्त वे बाइक पर थे। किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी है। परिजन रातभर उन्हें खोजते रहे। सुबह एमवायएच में शव मिला है। उधर, पिता की मौत से अनजान बेटा सुबह परीक्षा देकर लौटा, तब उसे रिश्तेदारों ने मौत की सूचना दी। लसूड़िया पुलिस के अनुसार घटना गुरुवार शाम बायपास पर हुई। 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। शाम को शव एमवायएच में रखवा दिया था। सुबह परिजन ने पहचान रघुनंदन बाग निवासी शरण कुमार राय के रूप में की। वे मूल रूप से रायसेन जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला है। परिजन पोस्टमॉर्टम के बाद शव पैतृक गांव ले गए हैं। साले विनोद ने बताया शरण कुमार रसोमा चौराहे के पास जींस पैंट बेचते थे। रात को घर नहीं लौटे तो प|ी ने रिश्तेदारों को जानकारी दी। उनका मोबाइल भी बंद आ रहा था। सुबह परिजन जब एमवायएच पहुंचे तो शव देखकर पहचान की। उधर, 12वीं में पढ़ने वाले बेटे को परिजन ने परीक्षा देने भेज दिया था। जब वह परीक्षा देकर लौटा तब उसे जानकारी दी गई। मृतक के तीन बेटे-बेटियां हैं।

शरण कुमार
खबरें और भी हैं...