- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Decree You Need To Pay Salary To Recover Property And Water
फरमान : सैलरी चाहिए ताे करना ही पड़ेगी संपत्ति व जलकर की वसूली
भाेपाल| सैलरी चाहिए ताे संपत्तिकर अाैर जलकर के बकायादाराें से वसूली ताे करना ही पड़ेगी। पिछले कुछ दिनाें से नगर निगम के अधिकारी अाए दिन मैदानी अमले काे यही कहकर वसूली बढ़ाने के काम में तेजी लाने के लिए दबाव बना रहे हैं। बावजूद इसके वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनाें में बकाया कर की वसूली का काम रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। अब वसूली की कार्रवाई काे प्रभावी बनाने के लिए निगम अमला बकायादारों की चल संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर रहा है। हफ्तेभर पहले निगम अधिकारियाें ने बकायादाराें की चल संपत्ति से कार, बाइक, साेफा, टीवी जैसी चल संपत्तियां कुर्क कर नीलामी करके बकाया राशि की वसूली की याेजना बनाई थी। लेकिन त्योहार के चलते यह कार्रवाई अागे नहीं बढ़ पाई थी। अपर अायुक्त कमल साेलंकी का कहना है कि संपत्तिकर अाैर जलकर नगर निगम के लिए बजट का अहम जरिया है। त्योहार बीत गया है अब एेसे बकायादार जाे तमाम नाेटिस अादि जारी हाेने के बाद भी बकाया जमा नहीं कर रहे हैं, उन पर सख्ती के लिए अब चल संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई शुरू की जा रही है। दरअसल, निगम की वित्तीय हालत बहुत खस्ता है। अालम यह है कि निगम हाेली पर भी अपने कर्मचारियाें काे सैलरी नहीं दे पाया है।