पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एयर वाॅल्व ताेड़ने व बिजली फाल्ट से गहराया जलसंकट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नर्मदा जल याेजना : रात में सिविल लाइंस पंप हाउस में बिजली फाल्ट अाया ताे बुधवार दाेपहर चारखेड़ा में बंद रही बिजली

नर्मदा जल याेजना की पाइप लाइन सुधारने के दाे दिन बाद भी शहर में पानी सप्लाई सामान्य नहीं हाे पाई। बुधवार काे भी कई क्षेत्राें में लाेगाें काे जलसंकट का सामना करना पड़ा। चारखेड़ा के पास अज्ञात लाेगाें द्वारा एयर वाॅल्व ताेड़ने अाैर बिजली लाइन में फाल्ट हाेने से शहर में जलसंकट गहरा गया हैं।

एक दिन पहले चारखेड़ा के पास किसी ने एयर वाॅल्व के उपरी हिस्से में लगा गट्टू ताेड़ दिया था। इस कारण प्रेशर से पानी 11 केवी लाइन तक पहुंच गया। किसी तरह विश्वा कंपनी के कर्मचारियाें ने पानी की दिशा काे माेड़कर यहां सुधार कार्य किया। वहीं मंगलवार रात 12.40 बजे अचानक सिविल लाइंस पंप हाउस में बिजली फाल्ट हाे गया। यह काम रात 2.50 तक चला। इसके बाद चारखेड़ा का पंप हाउस चालू करवाया ताे शहर तक पानी सुबह करीब 4.50 बजे अाया। शहर में पानी सप्लाई चालू हाेने के बाद बुधवार दाेपहर 2.10 बजे अचानक चारखेड़ा फिल्टर प्लांट की बिजली लाइन अचानक बंद हाे गई। शाम करीब 5 बजे बिजली अाने पर फिर से पानी सप्लाई चालू हाे सकी। बार-बार पानी सप्लाई बाधित हाेने के कारण शहर में लाेगाें काे समस्याअाें का सामना करना पड़ा। सतत पानी सप्लाई जारी रहने की स्थिति
में गुरुवार तक पानी सप्लाई समान्य हाेने की उम्मीद अफसर जता रहे हैं।

एयर वाॅल्व का उपरी हिस्सा किसी ने ताेड़ दिया। इस कारण पानी बिजली लाइन तक पहुंच गया।
खबरें और भी हैं...