डांस, गेम्स में डेफ आर्टिस्ट्स ने दिखाया हुनर
celebration
कार्यक्रम में अर्चना मोदी सिंघई, मिस डेफ इंटरनेशनल अदिति शर्मा, डेफ डांस विनर बुलबुल भी शामिल हुईं।
वुमंस इम्पॉवरमेंट पर डेफ इनेबल्ड फाउंडेशन ने रविवार को यह कार्यक्रम कराया जिसमें डेफ आर्टिस्ट्स ने गेम्स और कई कॉम्पीटिशंस में अपना हुनर दिखाया। स्पेशल गेस्ट के तौर पर अर्चना मोदी सिंघई,
मिस डेफ इंटरनेशनल अदिति शर्मा और डेफ डांस विनर बुलबुल मौजूद रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत पेपर रोल गेम से हुई जिसमें चार टीम बनाई गई। इसमें टीम के पांच मेम्बर्स को मिलकर पेपर रोल करना था। ब्लैक एंड व्हाइट थीम पर पज़ल सॉल्व करवाई गई। इसके बाद पेंटिंग, मेंहदी और हेयर स्टाइलिंग कॉम्पीटिशन हुई, जिसमें महिलाओं और लड़कियों ने पेंटिंग्स में महिलाओं के संघर्ष को दर्शाया। हेयर स्टाइलिंग कॉम्पीटिशन में महिलाओं ने एक-दूसरे की अलग-अलग हेयर स्टाइल बनाई। कार्यक्रम में अदिति और बुलबुल को सम्मानित किया किया गया। बुलबुल ने डांस की प्रस्तुति भी दी।