एसडीएम से की मांग- हर्ष नगर में करें राशन वितरण
राशन दुकान डेढ़ किलोमीटर दूर होने से हर्ष नगर में रहने वाले कुष्ठरोगी परेशान हैं। इस संबंध में उन्होंने शुक्रवार दोपहर को एसडीएम घनश्याम धनगर को ज्ञापन देकर समाधान की मांग की। ज्ञापन में कुष्ठरोगियों ने बताया पूर्व में ग्राम पंचायत भवन में राशनदुकान संचालित थी जो हर्ष नगर से नजदीक है लेकिन वर्तमान में डेढ़ किलोमीटर दूर संचालित की जा रही है। ऐसे में राशन लाने में उन्हें परेशानी हो रही है। बुजुर्गों व कुष्ठराेगियों ने हर्ष नगर में ही राशन वितरण करवाने की मांग की। एसडीएम ने आपूर्ति अधिकारी से चर्चा कर समाधान करने की बात कही।
एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंचे हर्ष नगरवासी।