- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Demand From The Corporation 300 Kunds Distributed Among The Colonies So That Street Dogs Can Get Drinking Water In Summer
निगम से मांग- कॉलोनियों में 300 कुंड बांटे, ताकि गर्मियों में स्ट्रीट डॉग्स को मिल सके पीने का पानी
भीषण गर्मी में स्ट्रीट डॉग्स को पीने का पानी मिल सके, इसलिए शहर के डॉग लवर्स ने सोशल मीडिया के जरिये एक मुहिम चला रखी है। उन्होंने नगर निगम से कॉलोनियों में 300 कुंड वितरित करने की मांग की है। डॉग लवर्स ने
भी 100 कुंड बांटे हैं।
फेसबुक पर चलाई जा रही मुहिम डागीडायजेशन से जुड़ी ओल्ड पलासिया निवासी वंदना जैन ने बताया कि गर्मी का मौसम शुरू होने वाला है। जिस प्रकार इंसानों के लिए प्याऊ की व्यवस्था की जाती है, उसी प्रकार स्ट्रीट डॉग्स के लिए भी नगर निगम हर कॉलोनी में पीने के पानी के कुंड की व्यवस्था करे। इसके लिए एक निजी कंपनी ने 400 कुंड दान दिए हैं। एक कुंड में करीब 10 लीटर पानी आता है। 100 कुंडों का वितरण हम कर चुके हैं। हमारी मांग है कि 300 कुंड नगर निगम वितरित करे। जैन ने मांग की कि निगम कुंड बांटने के लिए पलासिया चौराहा, चिड़ियाघर और नगर निगम प्रांगण में व्यवस्था करे, ताकि डॉग लवर्स इन स्थानों से नि:शुल्क कुंड ले सकें।
घर में बचा हुआ खाना दें, पेट भरा रहेगा तो नहीं काटेंगे
निगम कॉलोनियों में जागरूकता अभियान चलाए कि स्ट्रीट डॉग्स को घर में बचा हुआ खाना और पानी दें। उनका पेट भरा रहेगा तो किसी को भी नहीं काटेंगे। वे भूखे व प्यासे रहेंगे तो लोगों को काटेंगे। रहवासी स्ट्रीट डॉग्स के साथ मारपीट नहीं करें, क्योंकि मारपीट करने से वो अटैक करते हैं और लोगों को काटते हैं।