- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Department Of Transport Free Driving License Made Of More Than 53 Thousand Women Since 2016
परिवहन विभाग : 2016 से अब तक 53 हजार से ज्यादा महिलाओं के बने नि:शुल्क ड्राइविंग लाइसेंस
परिवहन विभाग ने 2016 से अब तक युवती-महिलाओं के 53 हजार से ज्यादा ड्राइविंग लाइसेंस नि:शुल्क बनाए हैं। अब महिलाओं के ड्राइविंग लाइसेंस परिवहन विभाग प्राथमिकता में देने की तैयारी कर रहा है। लर्निंग लाइसेंस हाथोंहाथ जबकि पक्का लाइसेंस चार दिन में निकालकर उनके घर के पते पर डिलीवरी करवाने की तैयारी है। दरअसल, 2016 से महिलाओं के नि:शुल्क लाइसेंस बनने की शुरुआत हुई थी। तब से अब तक लर्निंग-पक्के दोनों लाइसेंस नि:शुल्क ही
बनाए जा रहे हैं। एआरटीओ
अर्चना मिश्रा के अनुसार प्रदेश में सबसे ज्यादा ड्राइविंग लाइसेंस इंदौर में ही बनाए गए हैं।
कब कितने लाइसेंस बने- 2016 में 12418, 2017 में 10,582, 2018 में 14,299, 2019 में 13,855 और 2020 में 2000 से ज्यादा (जनवरी-फरवरी में) (जानकारी परिवहन विभाग के अनुसार)