महोत्सव में भजनों और फाग गीतों पर थिरके भक्त
इंदौर| श्री श्रीविद्याधाम में आद्य गौड़ ब्राह्मण सेवा न्यास द्वारा रंगारंग फाग महोत्सव मनाया गया। महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सान्निध्य में भजन गायक द्वारका मंत्री ने फाग गीतों की प्रस्तुति दी। हनुमानजी एवं राधा-कृष्ण के शृंगार में कलाकारों ने भक्तों के साथ होली खेली।