साईं प्रभातफेरी में भक्तों ने खेली होली
इंदौर| श्री इंदौर शहर साईं भक्त सेवा समिति द्वारा साईं बाबा की प्रभातफेरी क्लर्क कॉलोनी से निकाली गई। समिति एवं प्रभातफेरी आयोजक जितेंद्र त्रिपाठी, संजय शुक्ला ने बताया प्रभातफेरी में भजन गायकों ने भजनों की प्रस्तुति दी। उधर, राजमोहल्ला क्षेत्र स्थित हरि ओम नगर में रंगपंचमी पर केंद्रीय साईं सेवा समिति धार्मिक एवं मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा साईं बाबा की प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी में चारों ओर अबीर-गुलाल की फुहारें बरसती रहीं। सड़कों पर रंगोली और दीपमालाएं सजाई गई थीं। यात्रा में हरि अग्रवाल, गौतम पाठक, समीर जोशी सहित कई भक्त शामिल हुए।