पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Devotees Read Granth Palki Yatra Will Conclude The Festival Today

भक्तों ने किया ग्रंथ वाचन, पालकी यात्रा के साथ आज होगा महोत्सव का समापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर| साउथ तुकोगंज स्थित नाथ मंदिर में चल रहे माधवनाथ महाराज के 84वें पुण्यतिथि महोत्सव का समापन शनिवार को होगा। दोपहर 12.30 बजे से महाप्रसाद एवं शाम 7.30 बजे महाराजश्री की पालकी यात्रा निकाली जाएगी। रात 9 बजे पूर्णाहुति के साथ महोत्सव का समापन होगा। शुक्रवार शाम कीर्तनकार रोहिणी परांजपे ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन चरित्र को अपने कीर्तन के माध्यम से व्यक्त किया। सुबह विभिन्न शहरों से आए भक्तों ने ग्रंथ वाचन किया। वेदमूर्ति अनंत शास्त्री लावर के मार्गदर्शन में महारुद्र स्वाहाकार यज्ञ शुरू हुआ।
खबरें और भी हैं...