पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Did Not Even Allow Father To Meet Kept Him In The Police Station

पिता को भी मिलने नहीं दिया, थाने में बैठाए रखा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाजपा के ही कुछ नेताओं ने पुलिस को बताया कि जिन्हें हिरासत में लिया है, वो मध्यप्रदेश में मंत्री रहे हैं। इसके बाद पुलिस का रवैया बदला और हमें जाने दिया गया। हालांकि हम अब भी यहीं बेंगलुरु में डटे हैं। उधर, कांग्रेस मामले को सुप्रीम कोर्ट ले जाने की तैयारी कर रही है।

साथी विधायकों ने खबर पहुंचाई थी कि वे हमसे मिलना चाहते हैं। मैं, लाखन सिंह, ग्वालियर वाले अशोक सिंह हाटपिपल्या के विधायक मनोज चौधरी के पिता नारायण चौधरी व भाई बलराम चौधरी को लेकर गुरुवार सुबह बेंगलुरू पहुंचे। बीएलवीडी रिसोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच हम जैसे-तैसे मनोज के कमरे तक पहुंच गए।

मनोज ने पिता नारायण को देखा तो बात करने के लिए आगे बढ़ा। एक मिनट भी बात नहीं हुई थी। इतने में सुरक्षा में तैनात डीसीपी आ धमके। यहां एक-एक विधायक की सुरक्षा में एक डीसीपी स्तर का अधिकारी तैनात है। वे हमें बाहर निकलने को कहने लगे। हमने कहा कि बात करने में क्या दिक्कत है। पिता को तो बात करने दो बेटे से। लेकिन किसी ने हमारी बात नहीं सुनी। वे हमसे अभद्रता करने लगे। धक्का-मुक्की की और हमें हिरासत में ले लिया। पुलिस की गाड़ी से हमें ले जाकर एक घंटे से ज्यादा समय तक थाने में रखा गया। वे हमसे ऐसे सलूक कर रहे थे, जैसे हम कोई अपराधी हों। इसके बाद भाजपा के ही कुछ नेताओं ने पुलिस को बताया कि जिन्हें हिरासत में लिया है, वो मध्यप्रदेश में मंत्री रहे हैं। इसके बाद पुलिस का रवैया बदला और हमें जाने दिया गया। हालांकि हम अब भी यहीं बेंगलुरु में डटे हैं। उधर, कांग्रेस मामले को सुप्रीम कोर्ट ले जाने की तैयारी कर रही है।
खबरें और भी हैं...