- Hindi News
- National
- Sant Hirdaram Nagar News Mp News Difficult The Pits Do Not Appear Due To Darkness Driver Upset
मुश्किल : अंधेरे के कारण नहीं दिखते गड्ढे, वाहन चालक परेशान
बेहटा रोड } सड़क पर गड्ढों के कारण इनदिनों वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। यहां बेहटा रोड पर तो रात के वक्त स्ट्रीट लाइट्स भी नहीं जलती। जिसके चलते लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। यहां साधु वासवानी कॉलेज से बेहटा गांव तक गड्ढे लगातार बढ़ रहे हैं।
दिक्कत: भैंसाखेड़ी रोड पर अंधेरे के कारण आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
भैंसाखेड़ी रोड } हाईवे रोड पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के चलते हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां भैंसाखेड़ी रोड पर तो हाल ही में दो बड़े हादसे हुए। आसपास के रहवासी बताते हैं कि सड़क पर रात के वक्त अंधेरा रहता है और सड़क पर किसी तरह के साइनेज तक नहीं है। इस कारण वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।
परेशानी : जोन दफ्तर के आसपास आवारा कुत्ते बने लोगों की मुसीबत
जोन कार्यालय }आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या इनदिनों निगम दफ्तर के आसपास देखी जा सकती है। जोन कार्यालय के पास तो ये आवारा कुत्ते लोगों को काटने तक दौड़ते हैं। लोगों की माने तो स्ट्रीट डॉग्स रास्ते में ही बैठे रहते हैं, जिसके चलते जोन कार्यालय जाना-जाना भी मुश्किल होता हैँ।
मुसीबत : घरों के सामने लटक रहे हैं बिजली के तार, दुर्घटना की आशंका
संजय नगर } घरों के सामने लटक रहे बिजली के तार किसी भी दिन दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। यहां संजय नगर सहित आसपास की कॉलोनियों में इसी तरह के हालात लंबे समय से बने हुए हैं। इधर बिजली कंपनी के अफसर भी अनदेखी कर रहे हैं।
बेपरवाही : हाईस्कूल ग्राउंड के आसपास फेंका जाता है कचरा
हाईस्कूल } ग्राउंड के आसपास लंबे समय से कचरा डाला जा रहा है। यहां स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। यहां स्कूल गेट पर ही लोग टॉयलेट भी करते देखे जा सकते हैं। इससे स्कूल के आसपास गंदगी की समस्या लगातार बढ़ती ही जा रही है।