- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Digambar Jain Samaj Will Conduct Golden Rath Yatra On 6th April On Mahavir Jayanti
महावीर जयंती पर 6 अप्रैल को दिगंबर जैन समाज निकालेगा स्वर्ण रथयात्रा
इंदौर| दिगंबर जैन समाज 6 अप्रैल को महावीर जयंती मनाएगा। इस मौके पर समाज द्वारा कांच मंदिर से स्वर्णमयी रथयात्रा निकाली जाएगी, जिसकी तैयारियां जारी हैं। इसे लेकर दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद की बैठक हुई, जिसमें कई निर्णय लिए गए। यात्रा में आचार्य विद्यासागर महाराज अपने संघस्थ साधुओं, ब्रह्मचारिणी दीदियों, ब्रह्मचारी भाइयों के साथ उपस्थित रहने की पूरी संभावना है। इसके लिए सामाजिक संसद ने आचार्य संघ से निवेदन किया है। स्वर्ण रथयात्रा के प्रमुख संयोजक विनय बाकलीवाल एवं अन्य संयोजक के रूप में अजय पाल टोंग्या, संदीप गंगवाल होंगे। सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी ने बताया जुलूस 6 अप्रैल को दोपहर 3.07 बजे कांच मंदिर से शुरू होगा।