पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Digvijay Filled The Form Scindia Baraiya And Solanki Will Fill Today

दिग्विजय ने पर्चा भरा; सिंधिया, बरैया और सोलंकी आज भरेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदिवासी चेहरा हैं डॉ. सोलंकी

राज्यसभा चुनाव**

भोपाल| प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में राज्यसभा सीट के लिए नामांकन भर दिया। भाजपा की ओर से ज्योतिरादित्य सिंधिया व सुमेर सिंह सोलंकी और कांग्रेस के दूसरे प्रत्याशी फूल सिंह बरैया शु़क्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे। शुक्रवार को राज्यसभा के लिए नामांकन का आखिरी दिन है। 26 मार्च को इसके लिए वोटिंग होगी। भाजपा से उम्मीदवार सोलंकी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पसंद है, जबकि बरैया को कमलनाथ का करीबी माना जाता है। सिंह ने राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, डॉ. गोविंद सिंह, लक्ष्मण सिंह, पीसी शर्मा, आरिफ अकील, जयवर्धन सिंह, तरुण भनोत आदि की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद मीडिया से चर्चा में सिंह ने कहा कि मेरे लिए पद नहीं, विचारधारा महत्वपूर्ण है। अपनी आखिरी सांस तक कांग्रेस के लिए काम करता रहूंगा। हम सबको भाजपा के दुष्प्रचार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा।

बड़वानी जिले के ठान निवासी डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी शहीद भीमा नायक पीजी कॉलेज में इतिहास के सहायक प्राध्यापक हैं। वे बारेला जाति से हैं। जनसंघ में रहे उनके पिता अमरसिंह सोलंकी खेती करते हैं। पूर्व सांसद मकनसिंह सोलंकी के भतीजे हैं। लोकसभा चुनाव में भी टिकट के दावेदारों में उनका नाम था, लेकिन वे प्रत्याशी नहीं बन पाए। डॉ. सोलंकी ने कहा कि पश्चिमी मप्र में जनजाति क्षेत्र से एक प्रतिनिधि लेना था। जातिगत समीकरण, शिक्षित व समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहना भी एक कारण है।

दिग्विजय के पास 40 करोड़ की संपत्ति

दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा नामांकन के साथ दिए शपथ पत्र में करीब 40 करोड़ रुपए की संपत्ति का ब्योरा दिया है। यह स्वयं उनके, उनकी प|ी व पैतृक संपत्ति के रूप में उनके पास है। इनकी कुल चल संपत्ति साढ़े छह करोड़ रुपए से अधिक है। वहीं, अचल संपत्ति की कीमत करीब 34 करोड़ रुपए है। सिंह ने वर्ष 2018-19 में अपनी आय 39 लाख 49 हजार 240 रुपए दर्शाई है, जबकि अविभक्त कुटुंब में इस दौरान करीब 40 लाख रुपए की आय हुई। संयुक्त पारिवारिक वाणिज्यिक भवनों में उनकी हिस्सेदारी सवा 25 करोड़ रुपए से ज्यादा है। कृषि भूमि में उनका हिस्सा पौने चार करोड़ रुपए से ज्यादा का है। राघौगढ़ के किले में भी उनकी हिस्सेदारी है। सभी तरह के बैंक खातों में 46 लाख रुपए से ज्यादा जमा हैं। उनकी प|ी अमृता राय की आय 5 लाख 72 हजार रुपए बताई गई है। उनके बैंक खातों में 66 लाख रुपए से ज्यादा जमा हैं। उनके पास 37 लाख 82 हजार रुपए के जेवरात भी हैं। सिंह पर 47 लाख 71 हजार रुपए और उनकी प|ी पर एक करोड़ 51 लाख रुपए का लोन भी है।
खबरें और भी हैं...