पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वार्ड में गंदी चादरें, साफ सफाई व्यवस्था भी नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के सरकारी अस्पतालों में कोरोना वायरस को लेकर क्या इंतजाम किए गए हैं, इसकी हकीकत जानने के लिए सोमवार शाम कलेक्टर तरुण पिथोड़े हमीदिया अस्पताल और ईदगाह हिल्स स्थित टीबी अस्पताल पहुंचे। यहां कलेक्टर के दौरे की खबर मिलते ही आनन-फानन में यहां क्वारेंटाइन वार्ड बनाया गया। इस दौरान वार्ड में व्यवस्थाएं ठीक नहीं मिली। वार्ड में पलंग पर खराब चादरें बिछाई गई थी। इस पर कलेक्टर ने आपत्ति दर्ज कराई। जबकि हमीदिया के आइसोलेशन वार्ड में व्यवस्थाएं ठीक मिली। उन्होंने हमीदिया अस्पताल के साथ टीबी अस्पताल की जिम्मा भी अधीक्षक डॉ एके श्रीवास्तव के पास है। कलेक्टर ने फटकार लगाई कि पूरे दुनिया में कोरोना के मरीजों को रखने के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं। लेकिन हमारे यहां पर स्थिति बहुत खराब है, तत्काल यहां की व्यवस्थाएं ठीक कराएं।

यूनानी कॉलेज बांट रहा काढ़ा...शहर के एकमात्र सरकारी यूनानी कॉलेज ने भी कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए काढ़ा तैयार किया है। यही नहीं उन्होंने कॉलेज में स्टॉल लगाकर इस काढ़े को निशुल्क वितरण शुरू कर दिया

टीबी अस्पताल में मिली अव्यवस्था
खबरें और भी हैं...